डिबाई नगर में श्रीराम लीला महोत्सव का हुआ आगाज।
धर्मेंद्र लोधी डिबाई संवाददाता
डिबाई/बुलंदशहर/डिबाई नगर में भगवान श्री गणेश शोभायात्रा के साथ श्रीराम लीला महोत्सव का आगाज हो गया है।
गौरतलब है कि डिबाई की प्राचीन एवम परम्परागत श्रीराम लीला महोत्सव की शुरूआत से पहले
भगवान श्री गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना राम लीला मैदान में की गई उसके बाद शोभायात्रा पूरे नगर में बैण्ड बाजों के साथ निकाली जाती है।शोभायात्रा नगर की अनाज मण्डी से शुरू हुई।जिसका शुभारंभ चेयरमैन अरूण कुमार सिंघल,रमेश चन्द्र प्रधान,वीरपाल सिंह लोधी,सुरेंद्र कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया
शोभायात्रा अनाज मण्डी गेट से शुरू हुई जो महादेव चौराहा,पैठ चौराहा होली गेट,घण्टाघर आदि स्थानों से होती हुई गंतव्य पर जाकर सम्पन्न हुई।इस दौरान विनोद खन्ना,ओमी लाला,विनीत वार्ष्णेय,आदि नगर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।