Tuesday, September 16, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजनपद स्तरीय बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न।

जनपद स्तरीय बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न।

जनपद स्तरीय बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न।

डीके निगम
बुलंदशहर डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर के खेल कार्यक्रम के अनुसार जनपद स्तरीय बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता का उद्घाटन योगेंद्र सिंह डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक व जिला महामंत्री सहकार भारती रोशन लाल कनौजिया आयोजक प्रधानाचार्य ,अरविंद कुमार सिंह प्रधानाचार्य व डॉ दुर्जन सिंह राणा ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर डायरेक्टर योगेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए याद दिलाया कि खेल में जीतना या हारना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि खेल भावना से खेलना और हर अनुभव से सीखना महत्वपूर्ण है ।रोशन लाल कनौजिया ने सभी व्यायाम शिक्षकों व कर्मचारियों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। खेल कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार पाठक व संजय धनकड़ ने किया खेल समाप्ति पर अंडर 14 ,अंडर 17, अंडर-19 बालक वर्ग में विजेता खिलाड़ियों की तीनों टीमों का निष्पक्ष रूप से चयन किया गया।ये तीनों टीम आगामी मंडलीय खेलों में बुलंदशहर जनपद की ओर से प्रतिभाग करेंगी।इस अवसर पर रोशनलाल कनौजिया, योगेंद्र सिंह, अरविंद कुमार ,डॉ दुर्जन सिंह राणा ,अरविंद कुमार पाठक, संजय धनकड़, चंद्रकिरन सिंह ,दुर्ग विजय सिंह ,अरुण कुमार ,शफी उर रहमान, गुल मोहम्मद संजय सिंह अजय राय ,विशेष कुमार, रोहित कुमार आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img