Sunday, November 2, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशपत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से पत्रकार सुरक्षा...

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की मुलाकात

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की मुलाकात

विशेष संवाददाता डीके निगम 

लखनऊ। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा और उन पर लगातार दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों के साथ ही अलीगढ़ में पत्रकार योगेश शर्मा पर हुए हमले पर गंभीर चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जो लोग पत्रकारों पर हमला करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कलमकारों की स्वतंत्रता और उनकी गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. मुनीश मल्होत्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उत्तर प्रदेश महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष निर्मला गुप्ता, प्रदेश सचिव मोहित सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंदेश कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री वीर प्रताप, लखनऊ मंडल अध्यक्ष राशिद खान चांद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img