जनसागर टुडे
आजमगढ़ देवगांव /सूरज सिंह – आजमगढ़ में लालगंज विकासखंड के चेवार गोवर्धनपुर गांव में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सिंह नें डीएचपी समाजसेवी ग्रुप के संरक्षक भानु प्रताप सिंह आपकी आवाज पर ग्रामीणों से मुलाकात की | सुनीता सिंह ने ग्रामीणों से समाजवादी पार्टी की नीतियों पर चर्चा किया | उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गरीबों के शेरों के विषय में बराबर चिंता करते हैं | उन्होंने डायल 100 गाड़ी 108 102 एम्बुलेंस सेवा का भी जिक्र किया | उन्होंने बताया कि यह सब सेवाएं समाजवादी पार्टी की ही देन है | भाजपा पर हमला करते हुए सुनीता सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान व बेरोजगार नौजवानों के विरोध में कार्य कर रही है | उन्होंने यह दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी | इस मौके पर मुख्य रूप से हर्ष नारायण सिंह, दीनदयाल मौर्य, भानु प्रताप सिंह, राजा, मुन्ना सहित अन्याकाई ग्रामीण मौजूद रहे |