Saturday, September 13, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशगांव गढ़िया में गला काट कर युवक की नृशंस हत्या से मचा...

गांव गढ़िया में गला काट कर युवक की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप पुलिस मौके पर पहुंची 

गांव गढ़िया में गला काट कर युवक की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप पुलिस मौके पर पहुंची

बुलंदशहर अगौता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़िया में शुक्रवार की रात में नानक पुत्र रामचंद्र उम्र लगभग 30 वर्ष की अज्ञात बदमाशों ने गला काट कर हत्या कर दी। नानक जो कि हलवाई का काम करता था अपने घर की छत पर सो रहा था। सुबह उसकी पत्नी उसे जगाने उपर छत पर गयी तो वह खून से लथपथ मरा पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी यंग बहादुर सिंह मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल जारी है। घटना से समूचे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img