लोनी, : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोनी में हिन्दू रक्षा दल के तत्वावधान में श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसने हिंदुत्व का सशक्त संदेश दिया। यह यात्रा 100 फूटा बिजली घर से शुरू होकर लोनी तिराहा, सभापुर गांव होते हुए ट्रोनिका सिटी यमुना घाट पर संपन्न हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने उत्साह और भक्ति के साथ भगवान गणेश को विदाई दी।
इस वर्ष बाढ़ के कारण उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन और संगठन ने समझदारी का परिचय देते हुए यमुना घाट से पहले ही विधिवत विसर्जन की व्यवस्था की, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नम आंखों से भक्तों ने गणपति बप्पा को विदाई दी।
यात्रा के मुख्य अतिथि हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष श्री पिंकी भैय्या रहे, जिन्होंने हाल ही में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान के चलते जेल में समय बिताया था। भक्तों ने उनकी रिहाई के लिए प्रार्थना की थी, और इस अवसर पर उन्होंने सभी को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए धर्म के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से पधारे श्री प्रीत सिंह सिरोही ने दिल्ली-एनसीआर में इस्लाम के नाम पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मुहिम पर जोर दिया।
यात्रा संयोजक श्री अमित प्रजापति ने आश्वासन दिया कि हिंदू शक्ति प्रदर्शन के ऐसे आयोजन प्रत्येक वर्ष निरंतर आयोजित किए जाएंगे। यात्रा में हिन्दू राष्ट्र की मांग, लव जिहाद, गौ रक्षा जैसे मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ भंडारों की व्यवस्था की गई, जिसमें सभापुर गांव के जिम्मेदार लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री मनोज ठाकुर और श्री श्यामू पंडित ने समापन पर भंडारे की व्यवस्था को संभाला।
इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, बुलंदशहर, बदायूं, मेरठ, दिल्ली) सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। लोनी की विभिन्न कॉलोनियों से भी गणपति यात्राएं निकाली गईं, जिसमें संत समाज, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और व्यापारी वर्ग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। लोनीवासियों ने मुख्य मार्गों पर जलपान की व्यवस्था की, जिसने यात्रा को और भव्य बनाया।
यात्रा के प्रमुख स्वयंसेवकों में सन्नी बजरंगी, संजीव जंगाला, नितिन प्रजापति, अविनाश वर्मा, सुधीर बघेल, श्रवण चंदेल, दीपक पीलवान, सुमित सूद, विनोद प्रजापति, सौरभ सैन, सुनील राठौर, बिजेंद्र कश्यप, वेद प्रकाश, मनीष, हरीश, राहुल कौशिक, नीरज कश्यप, मोहित, विशाल शाह, जोनी प्रजापति, सोनू सैन, विजय, आकाश, विक्की, संजय नेता , सागर प्रजापति, शोभित, हेमकर मिश्रा, रिसब हिन्दू, कुलदीप सैन, मनोज प्रजापति, अमित सुक्रलिया, राजेश, मोहित चंद्रवंशी, रवि, पंकज , विकास , अशोक , राहुल भारद्वाज, गौरव भटनागर, सौरव बजरंगी, दीपक , जितेंद्र पार्चा, नीरज लोहरा, अरविंद राज, बंटी चंदेल, प्रदीप शर्मा, प्रदीप प्रजापति, अतुल शुक्ला, अभिषेक जांगिड़, मनीष त्यागी, कमल , प्रदीप , ललित , शिवम, अक्षय यादव, संतोष , सन्नी गहलोत, ललित राणा, अभिषेक, तुलसी कश्यप, गौरव ठाकुर, अनिल स्वामी, दोजी राम, राजा कोहली, सचिन, प्रमोद, दयाराम, संदीप यादव सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।