Thursday, August 28, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगणेश चतुर्थी पर सिद्धिविनायक क्लब फाउंडेशन ने की गणेश प्रतिमा स्थापना और...

गणेश चतुर्थी पर सिद्धिविनायक क्लब फाउंडेशन ने की गणेश प्रतिमा स्थापना और वंदना

गाजियाबाद-
साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर 2 स्थित सिद्धिविनायक क्लब फाउंडेशन साहिबाबाद द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके बाद गणेश स्तुति तथा आरती की गई। इस समारोह में आसपास की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा गणेश भगवान की पूजा की ‌। इस अवसर पर जरूरतमंद चार महिलाओं को संस्था की ओर से सिलाई मशीन भी प्रदान की गई।
     रेखा चौधरी और सोनिया विज के संयोजन में सिद्ध विनायक क्लब फाउंडेशन साहिबाबाद गाजियाबाद संस्था द्वारा एक बैंकट हॉल में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। तदुपरांत गणेश स्तुति- वंदना एवं गणेश जी का गुणगान किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक लोगों का सम्मान किया गया।
    रेखा  चौधरी और सोनिया विज के संयोजन में  पत्रकार एसपी चौहान ,ठाकुर पंकज सिंह, मनोज कुमार एवं मंगल सिंह चौहान को पटका पहनाकर और गणेश भगवान की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया।
    समारोह में रेखा चौधरी ,सोनिया विज रागिनी शर्मा, वीना बजाज सुमन चौधरी, मंजू शर्मा, उषा वर्मा, अनीता राठी, बिंदु राय, राधा जौली, अनीता खन्ना, गायत्री शर्मा, शैलेश चौधरी, तेजवीर सिंह ,कमलेश शर्मा, रीमा चौधरी, प्रीति ,मेंबर सिंह, यशपाल तोमर, सतीश राठी, सोहन पाल, हेमलता शर्मा, बबीता कसाना, राजकुमारी शर्मा ,सीमा तोमर, कमलेश शर्मा, ममता शर्मा ,रजनी, बाला शर्मा, कमलेश भाटी ,वीना बजाज, गायत्री शर्मा, ललिता गुप्ता, रजनी शर्मा,रागिनी शर्मा ,संतोष डागर, कुसुम राठी, रीना स्वामी ,बिंदु राय ,मीना ठाकुर ,रेनू पुरी ,प्रीति निर्वाण, सतीश राठी ,अनिता राठी अनीता खन्ना, सोम पाल आदि ने भाग लिया।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img