Tuesday, August 26, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRकृष्णा नगर बागू के जय भीम पार्क का विकास होगाः विधायक संजीव...

कृष्णा नगर बागू के जय भीम पार्क का विकास होगाः विधायक संजीव शर्मा

गाजियाबादः
विधायक संजीव शर्मा द्वारा शहर के विकास का अभियान निरंतर जारी है। विकास की इस कडी में कृष्णा नगर बागू विजयनगर में स्थित जय भीम पार्क का विकास कार्य एक करोड़ रूपये से कराया जाएगा। पार्क का विकास उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा कराया जाएगा। इसकी जानकारी खुद उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विधायक संजीव शर्मा को दी।

विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपडा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विधायक संजीव शर्मा को लिखे पत्र में बताया है कि पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु कृष्णा नगर बागू वियजयनगर के पार्क संख्या 1 जय भीम पार्क को शामिल किया है। विधायक संजीव शर्मा के अनुसार जय भीम पार्क का पर्यटन विकास जल्द ही शुरू हो जाएगा अरौर जय भीम पार्क का विकास ऐसा होगा कि शहर नहीं आसपास के लोगों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र होगा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img