लखनऊः
प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा दी गयी।इस वर्ष रिकार्ड 66 घंटे तक के लिए फ्री यात्रा की सुविधा महिलाओं को दी गयी। महिलाओं के साथ एक सहयात्री ने भी मुफ्त यात्रा की। प्रदेश सरकार की यह घोषणा प्रदेश की महिलाओं, बहनों एवं बेटियों के लिए एक अत्यन्त सराहनीय एवं जनहित कदम रहा।
परिवहन निगम ने बनाया कीर्तिमान रिकॉर्ड 63 लाख महिलाओं को करायी मुफ्त यात्रा..
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए निगम द्वारा संचालित बसों से प्रदेश की लगभग 63 लाख महिलाओं एवं 15 लाख सहयात्रियों को मुफ्त यात्रा का लाभ पहुंचाया। यह सरकार की महिला सशक्तीकरण के प्रति संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।
परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर्व पर लाखों बहनों को अपने भाईयों तक सहजता से पहुंचाने का दायित्व बखूबी निभाया। बहनें ने अपने परिवार के साथ इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाया।
मुख्यमंत्री ने की परिवहन निगम की प्रशंसा….
मुख्यमंत्री जी द्वारा उठाया गया यह कदम वास्तव में महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा को नई दिशा देने वाला रहा। परिवहन निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य करते हुए सरकार की छवि को ऊंचा किया,जिसकी प्रशंसा मा० मुख्यमंत्री जी ने भी किया है। इस दौरान निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने पूरी लगनता एवं मेहनत के साथ कार्य करते हुए रक्षाबंधन पर्व को सफल बनाने मंे अपना सराहनीय योगदान दिया।
बड़ी संख्या में संचालित की बसे…
रक्षाबंधन पर्व के दौरान परिवहन निगम द्वारा सभी 20 क्षेत्रों में कुल मिलाकर 11813 बसों का संचालन किया गया। जिसमें आगरा क्षेत्र में 584 गाजियाबाद में 953 मेरठ में 880 सहारनपुर में 645 नोएडा में 305 अलीगढ़ में 650 मुरादाबाद में 816 बरेली में 634 हरदोई में 857 इटावा में 505 कानपुर में 555 झांसी में 215 लखनऊ में 880 अयोध्या में 378 देवी पाटन में 317 चित्रकूट में 404 प्रयागराज में 605 आजमगढ़ में 446 गोरखपुर में 851 वाराणसी मे 879 बसों का संचालन किया गया।
वर्ष 2017 से 2025 तक निशुल्क यात्रा का विवरण..
2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार के गठन के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देते हुए रक्षाबंधन पर अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधने के लिए 24 घंटे तक की मुक्त बस यात्रा की शुरुआत की गई। *ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश में प्रथम राज्य बना* । तब से लगातार अब तक प्रदेश की महिलाओं बहन बेटियों को रक्षाबंधन पर्व पर मुक्त वैसे यात्रा की सुविधा प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है।
वर्ष 2017 में 1116332 महिलाओं द्वारा मुफ्त बस यात्रा का लाभ लिया गया। इसी प्रकार वर्ष 2018 में 1169226, वर्ष 2019 में 120 4085, वर्ष 2020 मे 7 36605, वर्ष 2021 में 963466, वर्ष 2022 में 22 32322,वर्ष 2023 में 2929755 एवं वर्ष 2024 में 1978403 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया।