महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।
बुलंदशहर/नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की करीब दो साल पहले नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से शादी हुई थी। वह युवक शादी के बाद अपने साथ जिला गौतमबुद्ध नगर अन्तर्गत दादरी क्षेत्र में कमरे पर ले गया था।सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। शनिवार को दोपहर के समय महिला के परिजनों को सूचना मिली कि उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसके ससुराल वाले उसके शव को लेकर अपने गांव में घर के लिए चल दिए। इधर महिला के परिजन भी उस महिला की ससुराल पहुंच गए। जैसे ही उस महिला का शव पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए।इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और मौके पर आ गई। पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद दोनों पक्षों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। महिला के गांव में घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।