पूर्व अध्यक्ष बुलंदशहर सुभाष शर्मा को शामली व सहारनपुर का नोडल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष/कोऑर्डिनेटर ठाकुर राकेश भाटी, जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के साथ बुके भेंट कर किया स्वागत।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनपद बुलंदशहर के पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा को शामली व सहारनपुर नोडल का कोआर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर उनके राजपथ पुरी बुलंदशहर स्थित आवास पर पहुंचकर नोडल कोऑर्डिनेटर सुभाष शर्मा को बुके भेंट कर स्वागत समारोह आयोजित किया। जिसको संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ठाकुर राकेश भाटी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आदेश मुद्गल, जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव व शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सुभाष शर्मा जी द्वारा कांग्रेस पार्टी की गई लंबे समय तक सेवा को दृष्टिगत रखते हुए उनको शामली व सहारनपुर का नोडल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने से कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूती मिलने के साथ-साथ जनपद बुलंदशहर के नेता व कार्यकर्ताओं में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिससे कांग्रेस पार्टी बूथ से प्रदेश स्तर तक मजबूती मिलेगी। जिला कोऑर्डिनेटर शामली ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने स्वागत के साथ शामली संगठन सर्जन संबंधित रिपोर्ट साझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी, संचालन आरटीआई के जिला अध्यक्ष रहमत राणा ने किया। स्वागत समारोह पर नोडल कोऑर्डिनेटर बने पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा ने स्वागत करने वाले सभी नेताओं व शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट कर सभी के साथ मिलकर काम करने तथा पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत करने वालों में रायसिंह प्रधान, जिला कोऑर्डिनेटर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव, पूर्व जिलाध्यक्ष जिला कोऑर्डिनेटर ठाकुर राकेश भाटी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आदेश मुद्गल, आरटीआई के जिला अध्यक्ष रहमत राणा व एहसान खान आदि लोग सम्मिलित रहे।