Tuesday, August 19, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशकांग्रेस नेता पहुंचे नगर अध्यक्ष की पत्नी का स्वास्थ्य का हाल जानने।

कांग्रेस नेता पहुंचे नगर अध्यक्ष की पत्नी का स्वास्थ्य का हाल जानने।

 

कांग्रेस नेता पहुंचे नगर अध्यक्ष की पत्नी का स्वास्थ्य का हाल जानने।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर कांग्रेस के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष जहांगीराबाद इरशाद पहलवान से उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के हाल-चाल जानने पहुंचे जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ के साथ कांग्रेस नेताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देकर जानी कुशलता। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के नगर जहांगीराबाद के नगर अध्यक्ष इरशाद पहलवान को मनोनीत किया है। जिनकी पत्नी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही है, पार्टी नेताओं द्वारा नगर अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को स्थगित कर, उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के हाल-चाल लेने उनके जहांगीराबाद स्थित आवास पहुंचे कांग्रेस नेता जिनमें उपाध्यक्ष व जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, जिला उपाध्यक्ष विधानसभा प्रभारी सलाम खां व ब्लॉक अध्यक्ष अनूपशहर लक्ष्मी नारायण शर्मा ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष इरशाद पहलवान को शुभकामनाएं देते हुए उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की कुशलता जानी तथा ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। नगर अध्यक्ष इरशाद पहलवान ने कांग्रेस नेताओं के उनके आवास पर पहुंचने को एक अच्छा संदेश बताते हुए पार्टी नेताओं का आभार प्रकट कर संगठन में पूरी निष्ठा व्यक्त कर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img