Monday, August 18, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशहैंड कांस्टेबल विपिन कुमार को मिला राष्ट्रपति वीरता पदक 

हैंड कांस्टेबल विपिन कुमार को मिला राष्ट्रपति वीरता पदक 

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 
बुलंदशहर/ थाना अहमदगढ़ में तैनात हैंड कांस्टेबल विपिन कुमार को इटावा के सिविल लाइंस क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान 09 जुलाई 2020 को अपराधी विकास दुबे के शूटर प्रवीण दुबे को एनकाउंटर में ढेर करने वाले कांस्टेबल विपिन कुमार को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कांस्टेबल विपिन कुमार इस समय जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ में हैंड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। स्वतंत्रता दिवस पर यह राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में हैंड कांस्टेबल विपिन कुमार को देकर सम्मानित किया गया ‌है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीरता पदक सम्मान मिलने पर हैंड कांस्टेबल विपिन कुमार को समस्त थाना स्टाफ ने बधाई प्रेषित की है। उधर थाने में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने हैंड कांस्टेबल विपिन कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img