Monday, August 18, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़मेहनाजपुर व तरवां थाने में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्मास्टमी

मेहनाजपुर व तरवां थाने में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्मास्टमी

जनसागर टुडे

पुलिसकर्मियों ने भजन-कीर्तन और झांकी से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

आजमगढ़ मेहनाजपुर – आजमगढ़ के मेहनाजपुर व तरवां थाना परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गली, मोहल्ला, बाजारों में हर तरफ कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही। वहीं घरों, मंदिरों में झांकियां सजाई गई। कृष्ण भक्तों ने पूजा पाठ करके व उपवास रखकर कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया। थाने मे पुलिसकर्मियों ने कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। थाने में दूर दराज से आए लोगों ने थाना परिसर में सजावट की जमकर सराहना की। त्योहार पर भी घर से दूर होने पर थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने बेहद धूमधाम से त्योहार मनाया।

इस दौरान थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मी पूजा पाठ और थाना परिसर में प्रसाद वितरण करते रहे। वही मेहनाजपुर थाना परिसर में शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी मनीष पाल सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की आकर्षक झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। थाना परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पुलिसकर्मियों ने भजन-कीर्तन कर माहौल को और अधिक धार्मिक बना दिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी मनीष पाल ने कहा कि श्रीकृष्ण की शिक्षा और गीता के उपदेश हमें जीवन में सदैव धर्म, सत्य और कर्तव्य पालन की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसमें अनुशासन, परोपकार और समाज सेवा का भाव निहित है। धार्मिक उल्लास और भाईचारे के इस आयोजन में पुलिस बल के साथ-साथ स्थानीय लोग भी सम्मिलित हुए और जन्माष्टमी पर्व की खुशियां साझा कीं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img