जनसागर टुडे
आजमगढ़ मेहनाजपुर /सूरज सिंह –आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।
आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना मेहनाजपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मानिस पाल ने ध्वजारोहण किया।
पुलिसकर्मियों सहित परेड कर तिरंगे को सलामी दी, राष्ट्रीय गान कराया और एकता की शपथ दिलाई | थानाध्यक्ष ने कहा कि आज हम सब यहां एकत्रित हुए हैं | 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर,जो हमारे देश के लिये स्वाभिमान,बलिदान,और अदम्य साहस का प्रतीक है | सबसे पहले,मैं उन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं,जिन्होंने अपनी जान की आहुति देकर हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता दिलाई | इस दिन का महत्व केवल हमारे इतिहास तक ही सीमित नहीं है,बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है.यह दिन हमें प्रेरित करता है,कि हम अपने देश को सुरक्षित, समृद्ध,और शक्तिशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें |