Sunday, August 10, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़आजमगढ़ के मेहनाजपुर बाजार मे रक्षाबंधन पर लगातार लगा रहा जाम

आजमगढ़ के मेहनाजपुर बाजार मे रक्षाबंधन पर लगातार लगा रहा जाम

जनसागर टुडे

आजमगढ़ मेहनाजपुर/सूरज सिंह – रक्षाबंधन त्योहार पर मेहनाजपुर बाजार के तिराहे पर जाम लग गया। सुबह 10 बजे से ही राखी बांधने वाले लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी। लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर राखी बांधने जाने लगे, जिससे बाजार में जाम की स्थिति बन गई। जाम को देखते हुए थाना प्रभारी मेहनाजपुर मनीष पाल ने पुलिस बल को चौराहे पर तैनात कर दिया।

दोपहर 12- 2 बजे के बिच तक बाजार की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। बाजार में जाम से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।पुलिस की सक्रियता की वजह से आवागमन जारी रहा। हालांकि, पूरे दिन बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस जाम से निपटने के लिए लगातार प्रयास करती रही। राखी पर्व के कारण लोग बाजार में खरीदारी भी कर रहे थे और एक स्थान से दूसरे स्थान पर आ-जा रहे थे, जिससे बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img