Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशगुरमीत सिंह अटौला को हिंदू राष्ट्र सेना का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, राष्ट्रीय...

गुरमीत सिंह अटौला को हिंदू राष्ट्र सेना का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

गुरमीत सिंह अटौला को हिंदू राष्ट्र सेना का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

मेरठ (उत्तर प्रदेश):हिंदू राष्ट्र सेना संगठन द्वारा ग्राम अटौला, जिला मेरठ निवासी गुरमीत सिंह अटौला को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के पद पर नियुक्त कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 महेंद्र नरेंद्र गिरी जी महाराज द्वारा प्रदान की गई।
नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गुरमीत सिंह अटौला को यह ज़िम्मेदारी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में उनकी निष्ठा और समाज सेवा को ध्यान में रखते हुए दी गई है। यह नियुक्ति हिंदू राष्ट्र सेवा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से की गई है।
श्री गिरी जी महाराज ने आशा व्यक्त की है कि गुरमीत सिंह संगठन के दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए हिंदू राष्ट्र सेवा कार्य को निरंतर गति प्रदान करेंगे और संगठन का जनाधार बढ़ाने में सक्रिय योगदान देंगे।
संगठन की ओर से गुरमीत सिंह अटौला को उनके उज्जवल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img