उपनिरीक्षक को वैज्ञानिक अनुसंधान व पुलिस फोटोग्राफी में गोल्ड मेडल, एसएसपी ने किया सम्मानित।
डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलन्दशहर। 68वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2025 में जनपद बुलन्दशहर का नाम रोशन करने वाले उपनिरीक्षक शारिक बेग को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 15 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक लखनऊ में हुआ, जिसमें प्रदेश के सभी जोनों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
मेरठ जोन की ओर से शामिल उपनिरीक्षक शारिक बेग ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से गोल्ड मेडल अर्जित कर प्रदेश स्तर पर बुलन्दशहर की प्रतिष्ठा बढ़ाई। इस उपलब्धि के लिए आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने पुलिस कार्यालय में शारिक बेग को गोल्ड मेडल पहनाकर और खेल प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया।
इस मौके पर एसएसपी ने उपनिरीक्षक की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे पुलिसकर्मी अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणा बनेंगे।
यह सम्मान न केवल शारिक बेग की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि बुलन्दशहर पुलिस के लिए भी गर्व की बात है।