जंगल में युवक का पड़ा मिला शव फैली सनसनी एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर किया निरीक्षण।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घुसराना हरि सिंह में जंगल में भूपेन्द्र(उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम घुसराना हरि सिंह थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर का शव मिला हैं। जिसके गले में रस्सी बधी हुई थी। परिजनों ने जानकारी करने पर बताया गया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नही हैं। मृतक भूपेन्द्र की शादी 02 महिने पहले ही हुई थी। मृतक नोएडा में रहकर प्राईवेट नौकरी करता था। जिसका घर पर भी आना जाना था। परिजनों द्वारा बताया गया कि किसी का फोन आने पर भूपेन्द्र घर से गया था, जो रात में घर नही लौटा। आज दिनांक 18-07-2025 को प्रातः भूपेन्द्र उपरोक्त का शव मिला हैं। इस सम्बन्ध में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए पूछताछ की जा रही है। शव के पंचायतनामा की कार्यावाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। शीघ्र ही घटना का अनावरण करके घटना में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना का शीघ्र अनावारण करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।