Monday, July 14, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई का निर्विरोध चुनाव हुआ संपन्न निर्विरोध...

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई का निर्विरोध चुनाव हुआ संपन्न निर्विरोध तहसील अध्यक्ष बने लेखपाल हरीश कुमार

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई का निर्विरोध चुनाव हुआ संपन्न।

तहसील अध्यक्ष बने हरीश कुमार तो सचिव बने हर्षित माथुर

निर्विरोध निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को साथी लेखपालों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

डीके निगम
शिकारपुर/बुलंदशहर/ शिकारपुर तहसील में रविवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शिकारपुर तहसील इकाई का द्विवार्षिक निर्वाचन चुनाव का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ है जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी शील कुमार गुप्ता ने निर्विरोध चुनाव संपन्न कराया उसके बाद कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष हरीश कुमार को पुनः तहसील अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया वहीं उनके साथ-साथ राहुल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरवचन सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षित माथुर सचिव हिमांशु जिंदल उप सचिव आकाश चौधरी कोषाध्यक्ष और कुमारी काजल राणा लेखा निरीक्षक के पद पर मनोनीत किए गए।
लेखपाल हरीश कुमार को दोबारा तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर साथी लेखपालों ने खुशी का किया इजहार कर फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत सम्मान। सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सचिन गर्ग पूर्व कानून गो केहर सिंह पूर्व कानून गो समय सिंह कानून गो विक्रम सिंह सदर तहसील तहसील अध्यक्ष अनुज शर्मा लेखपाल हर्षित माथुर अनूप शर्मा नरेश कुमार शर्मा मुकेश शर्मा ईश्वर सिंह अभिषेक कुमार शर्मा राहुल शर्मा अनिल कुमार आदि लेखपाल उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img