Saturday, July 12, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशबहुजन एकता संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया : अमित जाटव

बहुजन एकता संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया : अमित जाटव

बहुजन एकता संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया : अमित जाटव

डीके निगम संवाददाता 

बुलंदशहर/बहुजन एकता संगठन, उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित जाटव के अनुमोदन द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
अमित जाटव ने बताया कि बहुजन एकता संगठन बहुजन समाज (एससी-एसटी-ओबीसी और अल्पसंख्यक) का एक सामाजिक संगठन है जो बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय की विचारधारा पर आधारित है। बहुजन एकता संगठन का उद्देश्य एससी-एसटी-ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग को संगठित करके उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार, हक और अधिकार की आवाज उठाना है।
अमित जाटव द्वारा बहुजन एकता संगठन, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुकेश कुमार रजक (बुलन्दशहर) वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, सूर्यकांत (गाजियाबाद) प्रदेश उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार (बुलन्दशहर) प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरजीत चावला (खुर्जा) प्रदेश उपाध्यक्ष, अमित कोली (शाहजहांपुर) प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेन्द्र राय जाटव (कासगंज) प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश वर्मा एडवोकेट (सिकन्द्राबाद) प्रदेश उपाध्यक्ष, अंकित जाटव (कासगंज) प्रदेश महासचिव, रियाज अहमद (बुलन्दशहर) प्रदेश महासचिव, बृजेश कुमार एडवोकेट (बुलन्दशहर) प्रदेश महासचिव, रवि कैथवार (शाहजहांपुर) प्रदेश महासचिव, तिलक सागर (बरेली) प्रदेश सचिव, नरेन्द्र कुमार रजक (डिबाई) प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेश कुमार वाल्मीकि (सोनभद्र) प्रदेश महासचिव, पवन कुमार रजक (डिबाई) प्रदेश सचिव, डाॅ. उमेश कुमार (बरेली) प्रदेश सचिव, चन्द्रपाल सिंह एडवोकेट (गाजियाबाद) प्रदेश सचिव, यतेन्द्र कुमार (बुलन्दशहर) प्रदेश सचिव, सुमित लोधी (बुलन्दशहर) प्रदेश सचिव एवं राकेश चित्तोरीया (गाजियाबाद) प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img