Thursday, August 28, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशगुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा...

गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।

गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।

डीके निगम संवाददाता

बुलंदशहर अहार क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्ध बाबा गंगा घाट और मां अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर आषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।आज सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। उन्होंने परिजनों के साथ गंगा स्नान किया और गंगा किनारे पुरोहितों से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई और प्रसाद वितरण किया। भक्तों ने मंदिरों में दर्शन कर मनौती मांगी। गांव बढ़पुरा निवासी मनोज कुमार ने भंडारे का आयोजन किया और प्रसाद वितरण किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ों शिष्यों ने आश्रम में आकर गुरुजनों का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मेरठ कमिश्नर और डी आई जी ने टीम के साथ कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अधिकारी श्रुति और एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह समेत अहार थाना प्रभारी अनु प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img