![]()
अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग का जरगवां में बाईपास के लिए सर्वे का कार्य हुआ शुरू
नवरात्रों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना
बाईपास बनने से जरगवां के ग्रामीणों में खुशी की लहर अब नहीं टूटेगा किसी भी ग्रामीण का आशियाना।
डीके निगम/जेपी गौतम
रामघाट/बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की यादगार में बनाए जा रहे अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग के जरगवां में बाईपास मार्ग का लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सर्वे का कार्य शुरू कर पत्थर के निशान लगा दिए गए हैं। नवरात्रों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना व्यक्त की है।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की मृत्यु के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी यादगार ताज़ा बनाए रखते हुए अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग फोरलेन मार्ग बनाने की घोषणा कर दी थी जिसके लिए धनराशि 400 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके है इस मार्ग के अंतर्गत अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग का जरगवां में बाईपास बनाया जाएगा
अलीगढ़ बुलंदशहर की सीमा से लेकर रामघाट तिराहे तक 92 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता संजय कुमार अवर अभियंता प्रवेश कुमार व हरीश लोधी अपनी टीम के साथ बाई पास फोर लेन बनाने हेतु सर्वे का कार्य शुरू कर दिया पत्थर के निशान लगा दिए गए हैं।
लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता हरीश लोधी ने दैनिक जन सागर टुडे के पत्रकार जेपी गौतम से वार्ता करते हुए बताया कि अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग फौजी चौराहे के समीप महाकाल प्रिंटिंग प्रेस के बगल से शुरू होकर जरगवां पश्चिम साइड होते हुए लाल झंडी आश्रम तक बनाया जाएगा।
अलीगढ़ बुलंदशहर सीमा से रामघाट तिराहे मार्ग की लंबाई 6 किलोमीटर में फोर लेन मार्ग बनाया जाएगा जिसके अंतर्गत जरगवां बाईपास की लंबाई 3.25 किलोमीटर तथा मार्ग की चौड़ाई लगभग 20 मीटर बनाया जाएगा
उन्होंने बताया सर्वे का कार्य शुरू हो गया है किसानों की 30 मीटर जमीन को लिया जाएगा मार्ग जहां से निकालेगा उस स्थान पर पत्थर के निशान लगा दिए गए हैं। लेखपालों के साथ मीटिंग होगी किसानों की जितनी जमीन मार्ग में जायेगी उसका नियमाअनुसार मुआवजा दिया जाएगा
उन्होंने बताया बाईपास निर्माण का कार्य नवरात्रों में शुरू हो जाएगा और तेजी के साथ निर्माण कार्य कराया जाएगा अलीगढ़ से रामघाट तिराहे तक मार्ग तीन हिस्सों में बनाया जाएगा।