Friday, June 27, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशपूर्व मुख्यमंत्री बाबू जी कल्याण सिंह मार्ग रामघाट तक बनवाने की उठी...

पूर्व मुख्यमंत्री बाबू जी कल्याण सिंह मार्ग रामघाट तक बनवाने की उठी मांग।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबू जी कल्याण सिंह मार्ग रामघाट तक बनवाने की उठी मांग।

धार्मिक गंगा नगरी रामघाट तक बनवाया जाया रोड पूर्व एटा सांसद राजू भैया से क्षेत्र की जनता ने की मांग।

डीके निगम/ जेपी गौतम
रामघाट/बुलंदशहर/ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह के नाम से बनाए जा रहे अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग को अलीगढ़ से रामघाट तक मार्ग बनाने की भाजपा कार्यकर्ताओं ने एटा के पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया से मांग की है।
आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह के नाम से अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग फोर लेन स्वीकृत हुआ है जिसको बनाने के लिए शासन से 400 करोड़ रूपया स्वीकृत हो चुका है लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी सर्वे करने में लग गए हैं और जुलाई के प्रथम सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पता चला है कि अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग जनपद बुलंदशहर के रामघाट तिराहे तक ही बनाया जा रहा है 2 किलोमीटर रामघाट तक नहीं बनाया जा रहा है इस बात की रामघाट क्षेत्र के ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता पता चलते ही रोष प्रकट करते हुए बाबूजी के पुत्र एटा के पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया से अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग को रामघाट तिराहे तक ना बनाकर रामघाट तक बनाए जाने की मांग की है।
रामघाट के लोगों ने बताया बाबूजी कल्याण सिंह का रामघाट से बहुत लगाव था यही नहीं अतरौली अलीगढ़ क्षेत्र के लोग रामघाट गंगा घाट पर गंगा स्नान करने लिए आते हैं और यह अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग रामघाट तक नहीं बनाया गया तो लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा जब अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग रामघाट के नाम से स्वीकृत हुआ है तो रामघाट तिराहे तक क्यों बनाया जा रहा है इस मार्ग को रामघाट तक बनाने की भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख अनार सिंह लोधी ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार लोधी गजराज सिंह आर्य जयपाल सिंह गौतम विकास अग्रवाल प्रदीप कुमार अग्रवाल रोकिंश कुमार लोधी मंगल सिंह लोधी अजब सिंह लोधी रविंद्र यादव प्रधान राजू यादव प्रधान चिरौरी दुर्गेश शर्मा प्रधान धारकपुर अमित कुमार शर्मा प्रधान पुत्र कुढैनी महेंद्र सिंह प्रधान बागी नगला लक्ष्मन शर्मा प्रधान रामघाट अनुज मित्तल बीडीसी हिमांशु शर्मा शिवम भारद्वाज सुभाष यादव प्रधान गोकुलपुर इन्द्रपाल सिंह यादव कैलाश डीलर रामघाट आदि क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने राजू भैया से बाबूजी कल्याण सिंह मार्ग को रामघाट तिराहे तक ना बनाकर रामघाट तक बनाए जाने की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img