गंगा का जल स्तर सामान्य प्रशासन अलर्ट मोड पर पल पल की विभागीय अधिकारी ले रहे जानकारी
गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से अभी नीचे प्रशासन की तैयारियां पूरी
डीके निगम/जेपी गौतम
/ नरौरा चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर स्थिति सामान्य है पहाड़ी वर्षा से जलस्तर बढ़ा है प्रशासन अलर्ट मोड में है।
आपको बता दें हाल ही में उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा के कारण चौधरी चरण सिंह बैराज नरौरा गंगा नदी में जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है लेकिन स्थिति सामान्य है।लेकिन प्रशासन सतर्क है
सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया है कि उपरी जलप्रवाह 17 हजार क्यूसेक पानी की
निकासी हो चुकी है गंगा में: 9,382 घन क्यूसेक नहर में: 7,029 घन क्यूसेक
वर्तमान जलस्तर: 175.720 मीटर
कुल मिलाकर जल की आवक और निकासी लगभग संतुलित है। जिससे अभी खतरे की कोई स्थिति नहीं है।
उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण बैराज में जलप्रवाह लगातार तेज़ हो रहा है। यही कारण है कि गंगा नदी नरौरा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि अभी कोई खतरा नहीं है स्थिति सामान्य है लगभग 178.90 मीटर) से नीचे है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।
उपजिलाधिकारी अंगद कुमार यादव ने बताया है कि गंगा तटवर्ती गांवों को अलर्ट पर रहने की सलाह दी है। संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है आवश्यकतानुसार तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
नरौरा गंगा बैराज की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण जलस्तर में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। प्रशासन द्वारा नियमित निगरानी और समन्वय जारी है ताकि कोई भी आपात स्थिति समय रहते संभाली जा सके।