Monday, June 23, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशदिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में जूनियर इंजीनियर बने केपी सिंह परिवार में...

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में जूनियर इंजीनियर बने केपी सिंह परिवार में हर्ष का माहौल।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में जूनियर इंजीनियर बने केपी सिंह परिवार में हर्ष का माहौल।
लोगों ने जूनियर इंजीनियर का पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत।
डीके निगम संवाददाता 
बुलंदशहर : जनपद के पहासू ब्लॉक में तैनात एडीओ (पंचायत) सत्यपाल सिंह के पुत्र केपी सिंह लोधी का दिल्ली विकास प्राधिकरण में जेई के पद पर चयन हुआ है। रविवार को समाज एवं लक्ष्य समिति बुलंदशहर के पदाधिकारियों ने आवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर और बुक्का देकर उनको बधाई दी। जेई के पद पर चयन होने पर जनपद बुलंदशहर के साथ साथ समाज का नाम रोशन किया है।
बुलंदशहर के मूल निवासी सत्यपाल सिंह लोधी वर्तमान में पहासू ब्लॉक में एडीओ पंचायत के पद पर तैनात हैं।रविवार को सत्यपाल सिंह ने बताया उनके पुत्र केपी सिंह का दिल्ली विकास प्राधिकरण में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्ति हुई है। रविवार को आवास पर लक्ष्य समिति बुलंदशहर के पदाधिकारियों ने वार्ड 16 के सभासद देवपाल सिंह लोधी के आवास पर नवनियुक्त जूनियर इंजीनियर का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां लक्ष्य समिति के संरक्षक रत्न सिंह लोधी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह लोधी, नानक चंद लोधी प्रिंसिपल लोक किसान इंटर कॉलेज परवाना, किशोर लोधी, पवन लोधी, प्रवेन्द्र लोधी, भरत सिंह लोधी, सचिन लोधी जूनियर इंजीनियर केपी सिंह लोधी को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। जहां सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। समिति के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया केपी सिंह लोधी ने जनपद के साथ साथ लोधी समाज का नाम रोशन किया है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img