Sunday, June 22, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशपूर्व जिलाध्यक्ष की कांग्रेस में हुई वापसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

पूर्व जिलाध्यक्ष की कांग्रेस में हुई वापसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

पूर्व जिलाध्यक्ष की कांग्रेस में हुई वापसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
डिबाई के नगर अध्यक्ष सिराज अहमद ने पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश भाटी के पार्टी में पुनः सम्मिलित होने के उपरांत डिबाई के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं के साथ किया फूल मालाओं से भव्य स्वागत।
डीके निगम संवाददाता 
बुलंदशहर रविवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी के पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निष्कासन समाप्त कर पार्टी में पुनः सम्मिलित करने के उपरांत पहली बार कार्यकर्ता व नेताओं के बीच डिबाई पहुंचे जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव व जिला कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ व शहर अध्यक्ष रवि लोधी के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी, जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव व जिला कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ का नगर अध्यक्ष सिराज अहमद ने अपने कार्यालय पर एकत्रित नेता व कार्यकर्ताओं के साथ फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत के उपरांत ठाकुर राकेश भाटी, ज्ञानेंद्र सिंह राघव व प्रज्ञा गौड़ ने राकेश भाटी की कांग्रेस में वापसी पर जनपद बुलंदशहर में पार्टी की मजबूती के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी पार्टी के वर्तमान में चल रहे संगठन सर्जन अभियान के गठन में पार्टी को मजबूती मिलने की बात कहते हुए सभी कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व प्रदीप नरवाल द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन कर पार्टी को मजबूत करने के आह्वान के साथ स्वागत करने वाले सभी डिबाई के पदाधिकारीयों का आभार प्रकट किया। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष व सभासद सिराज अहमद, जिला सचिव व सभासद हामिद अली, जिला सचिव रविंद्र लोधी, योगेश प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह व ठाकुर रविंद्र सिंह आदि लोग सम्मिलित रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img