नगर पालिका में योगाचार्य सचिन देव द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गए।



डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर/इस वर्ष योग दिवस का थीम “Yoga for One Earth, One Health”
“एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई है। इसी क्रम में 21 जून 2025 को कार्यालय नगर पालिका परिषद शिकारपुर पर योगाभ्यास का शुभारंभ किया गया| तदोपरान्त योगाचार्य सचिन देव द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गए और बताया गया की योग को निरोग रहने का सबसे बेहतरीन साधन माना जाता है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रहा है। इस विशेष अवसर पर शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए योग के प्राचीन विज्ञान से नाता जोड़ें और हर दिन योग करने का संकल्प लें।स्वस्थ रहें, सानंद रहें!
इस कार्यक्रम में चेयरमैन नगर पालिका परिषद शिकारपुर राजबाला देवी सभासद कपिल आर्य राजेन्द्र लोधी भोला टीकम सूर्यवंशी मोहनलाल तथा कार्यालय कर्मचारी गण उपस्थित रहे।