जनसागर टुडे
आजमगढ़ /सूरज सिंह –श्री राजपूत करणी सेना ने आजमगढ़ जिले के लिए नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। आज़मगढ़ जिले के मेहनगर तहसील के निवासी आशीष सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई जिम्मेदारी मिलने पर आशीष सिंह ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे धर्म व संगठन की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। आशीष सिंह ने संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सभी उच्च पदाधिकारी सहित सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है। वही आजमगढ़ के सभी पदाधिकारी नें आशीष सिंह को नये पदभार की बधाई दिए |