पूर्व जिला जज के पैतृक गांव में श्री खाटू श्याम भजन संध्या कार्यक्रम धूमधाम से हुआ संपन्न।
आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कई जज हुए शामिल सभी का किया गया भव्य स्वागत।
डीके निगम/जेपी गौतम
रामघाट/ डिबाई/ बुलंदशहर/ 17 वां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह श्री खाटू श्याम भजन संध्या के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ साथ ही भंडारा का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर कर सम्मानित किया गया।
आपको बता दें डिबाई ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम औरंगाबाद कसेर निवासी पूर्व जिला जज रमेश चंद्र दिवाकर के दुर्गा धाम हनुमान मंदिर पर खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमें भोपाल सिंह उर्फ पप्पू दिवाकर उदयवीर सिंह नरेश चंद्र दिवाकर सुमन कनौजिया सीओ अवधेश दिवाकर जज मोनिका चौधरी जज रविंद्र चौहान देवेश कुमार दिवाकर अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट दिल्ली मनीषा दिवाकर नीलम सिंह चंद्रभान सिंह सुमित कुमार उमेश चंद्र रविंद्र कुमार दिवाकर संतोष दिवाकर राजू दिवाकर अनिल दिवाकर लविंन कुमार नायब तहसीलदार सीओ शोभित कुमार भाजपा पूर्व सांसद एटा राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के छोटे पुत्र सौरभ सिंह वर्मा भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर श्यौराज सिंह अलीगढ़ पूर्व विधायक राम सिंह वर्मा ब्लाक प्रमुख आनंद लोधी दानपुर भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव प्रमोद कुमार यादव जयपाल सिंह गौतम पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम संजय शर्मा भाजपा विधायक अनूपशहर पूर्व विधायक डॉ अनीता लोधी पी पी सिंह लोधी पूजा दिवाकर ब्लाक प्रमुख धनीपुर मंडी पवन कुमार आदि हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।