Monday, June 16, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशबुगरासी पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान।

बुगरासी पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान।

यतेंद्र त्यागी संवाददाता बुगरासी

बुगरासी। शनिवार शाम चौकी के सामने चैकिंग अभियान चलाया जिससे दोपहिया वाहन चालकों मे हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी के सामने सघन चैकिंग अभियान चलाया। वाहन चालक चैकिंग की सूचना मिलते ही रास्ता बदल कर अपने गंतव्य को जाने को मजबूर हुए। स्याना से बुगरासी को आ रहे वाहन चालक केला मोड से जलालपुर व क्रियावली से होकर अपने गंतव्य को जाते नजर आये। चौकी प्रभारी बुगरासी सोबरन सिंह ने बताया कि‌ कई वाहन स्वामियों ने रौब दिखाने के लिये वाहनों पर प्रेस व पुलिस लिखवा रखा है।ये वाहन स्वामी बेधडक चौकी व थाने के सामने से निकल जाते हैं। झूठे प्रेस व पुलिस लिखे वाहनों के स्वामियों को सबक सिखाना जरूरी है।ऐसा कोई भी वाहन मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img