Saturday, June 14, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों...

घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जनसागर टुडे

आजमगढ़ / सूरज सिंह – जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान महुला गांव निवासी सुधांशु राय और धनौली निवासी अभिषेक राय के रूप में हुई है। दोनों युवक सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। हादसे सके दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे महुला गांव के आठ युवक घाघरा नदी में नहाने गए थे। इनमें सुधांशु, अभिषेक, कार्तिक, सब्बी, निखिल, किशन और सिंटू शामिल थे। गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर पश्चिम घाघरा नदी में नहाने के दौरान सुधांशु और अभिषेक गहरे पानी में चले गए।स्थानीय निवासी ज्ञान निषाद ने उन्हें गहरे पानी में जाने से मना किया था, लेकिन दोनों युवक नहीं रुके। काफी तलाश के बाद सुबह नौ बजे गोताखोरों ने दोनों शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर बरामद किया। सुधांशु राय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।दूसरी ओर, अभिषेक राय भी अपने घर का इकलौता चिराग था। वह अपने ननिहाल महुला में जोगिंदर राय के यहां रहता था। दोनों परिवारों में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल और नायब तहसीलदार सगड़ी मौके पर पहुंचे। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img