Friday, August 1, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशस्याना में नई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र।

स्याना में नई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र।

स्याना में नई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र।
– *विधायक देवेंद्र सिंह व स्याना एसडीएम गजेंद्र  सिंह ने दिए नियुक्ति पत्र, बच्चों के विकास और पोषण पर दिया जोर*
मोहित त्यागी की रिपोर्ट 
स्याना/बुलंदशहर/ स्याना तहसील सभागार में बुधवार को नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने की।
एसडीएम गजेंद्र सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। स्याना विधानसभा की सभी परियोजनाओं से बुलाई गई नई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियां बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करें। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं दिलवाएं। साथ ही बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।
विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने नई कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मुख्य काम 0-6 वर्ष के बच्चों के विकास और पोषण में योगदान करना है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img