Saturday, June 14, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़मेहनाजपुर -भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता परेशान।

मेहनाजपुर -भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता परेशान।

जनसागर टुडे

मेहनाजपुर आजमगढ़/ सूरज सिंह –भीषण गर्मी से जहां जनजीवन पहले बेहाल है वहीं इस भीषण गर्मी में बिजली की कटौती होने से लोग बहुत परेशान है सही से बिजली न मिलने के वजह से लोगों की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है इस समय आसमान से जैसे आग बरस रहा है दोपहर में निकलते वक्त ऐसा महसूस हो रहा है जैसे ऊपर से शरीर पर आग गिर रहा है और शरीर जल जा रहा है पेड़ के कट जाने से आज लोग छाव को भी तरस रहे हैं इस भीषण गर्मी में लोग छाव का सहारा लेने पर विवस है इस समय टंकी का पानी इतना गर्म है कि शरीर पर डालने पर छाले उत्पन्न हो जा रहे हैं इतने पर यह बिजली लोगों को सही से न मिलने पर इस भीषण गर्मी में लोगों को बेहाल कर दे रही है। गर्मी की वजह से लोग रात में सो भी नहीं पा रहे हैं रात के समय मच्छरों का प्रकोप भी लोगों को परेशान कर रहा है। मेहनाजपुर की बिजली लोगों के साथ आंख-मिचौली कर रही है इस भीषण गर्मी में मनुष्य के साथ जानवर पशु पक्षी भीषण गर्मी से बेहाल है। जानवरों और पक्षियों को तो गर्मी कारण पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वोल्टेज की कमी के कारण बिजली आने पर भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस विषय पर आकृष्ट कराया जा रहा है कि जनहित के लिए बिजली की समस्या जल्द से जल्द दूर हो जिससे लोग इस समस्या से निजात पा सके।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img