बुलंदशहर और अमरोहा जिलों की सीमाओं को को जोड़ने वाले पुल का डीएम ने किया निरीक्षण।
स्याना से संवाददाता मोहित त्यागी की रिपोर्ट
स्याना। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद बुलंदशहर और अमरोहा जिलों की सीमाओं को को जोड़ने वाले पुल का डीएम ने किया निरीक्षण।तहसील स्याना के अंतर्गत गजरौला के माजरा वाली मढिया पर गंगा जी के ऊपर अमरोहा जनपद के जोड़ने के लिए सेतु निगम के द्वारा पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुल निर्माण से लोगो को काफी राहत मिलेगी और अमरोहा की ओर जाने में भी सुगमता होगी तथा समय बचेगा। जिलाधिकारी श्रुति ने तहसील दिवस के उपरांत निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। निर्माण कार्य चल रहा है। निर्देशित किया गया कि शीघ्रता से पुल के निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए आमजन के आवागमन के लिए पुल खुल सके। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखे और थर्ड पार्टी निरीक्षण भी कराए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी श्रुति ने पर्यटन विभाग के द्वारा गांव चांसी में महर्षि दयानंद सरस्वती की साधना स्थली के सौंदर्यीकरण के कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। निर्माण कार्य प्रगति पर है। महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वारा जिस जगह पर साधना की गई उसके इतिहास के बारे में भी स्थानीय लोगों से जानकारी ली गई। बताया गया कि साधना स्थली पर महर्षि के जीवनकाल के बारे में भी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। जिलाधिकारी ने डीपीआर का अवलोकन करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय से पूरा कराए। इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी स्याना गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।