Sunday, June 8, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर शनिवार को तरवा स्थित...

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर शनिवार को तरवा स्थित भाजपा कार्यालय में तरवा भाजपा मंडल की ओर से बैठक

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ तरवां / सूरज सिंह –आज जनपद आजमगढ़ के तरवा स्थित अजीत सिंह के निज आवास एवं भाजपा कार्यालय पर तरवा मण्डल की बैठक में केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर शनिवार को तरवा स्थित भाजपा कार्यालय में तरवा भाजपा मंडल की ओर से बैठक का शुभारंभ डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं श्रद्धेय पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों एवं विचारों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया गया ।।इस विशेष अभियान शुरू करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई ।। भाजपा तरवा मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा० सहजानंद पाण्डेय ने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। मोदी सरकार के गौरवशाली कार्य दिवसों की उपलब्धि की चर्चा आम लोगों को पहुचाने के लिए कार्यक्रम होगा। यह अभियान विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की 11 वर्ष पर केंद्रित रहेगा। मंडल स्तर पर 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।21 जून को विश्व योग दिवस पर मंडल में योग शिविर का आयोजन होगा। 15 से 17 के बीच सभी शक्ति केंद्र पर चौपाल कार्यक्रम किया जाएगा ।।इस अवसर पर भाजपा तरवा मंडल के वर्तमान अध्यक्ष श्री बृजेश सिंह जी, श्री जयप्रकाश सिंह जी पूर्व मण्डल अध्यक्ष तरवां, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चंद्रपाल सिंह जी, श्री श्याम कन्हैया सिंह जी, श्री भीषम सिंह जी, श्री ओमकार यादव जी, श्रीकांत सिंह गोलू जी, अवधेश सिंह, मनीष सिंह, सुरेश प्रजापति, अजीत सिंह योगीसेवक, श्री राजेंद्र गुप्ता जी, श्री रजनीश शुक्ला जी, कौशल कुमार सिंह जी श्री कोमल राजभर जी, आदि गणमान्यो की उपस्थिति रही ।।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img