Saturday, February 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशएसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

एसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

एसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

मोहित त्यागी की रिपोर्ट 

स्याना/ बुलंदशहर/ स्याना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। एसीएमओ डॉ प्रवीण कुमार ने इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मॉक ड्रिल में ऑक्सीजन प्लांट संचालन, कोविड वार्ड, इमरजेंसी वार्ड और मरीजों के भर्ती प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।
सीएससी प्रभारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
केंद्र में 30 बेड का ऑक्सीजन वार्ड, बेबी वार्ड और इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था है। यहां प्रति मिनट 165 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता वाला प्लांट स्थापित है। जिले से आई चिकित्सकों की टीम ने सीएचसी का विस्तृत निरीक्षण किया।
एसीएमओ डॉ प्रवीण कुमार ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वह मरीजों का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की नियमित जांच की जाए। साथ ही मरीजों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाए।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img