स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने किया बस स्टैंड का उद्घाटन।
मोहित त्यागी की रिपोर्ट
स्याना/बुलंदशहर/ रविवार को स्याना में बाबू जी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माला अर्पण कर बाबूजी कल्याण सिंह पार्क स्याना पर बस स्टैंड का उद्घाटन किया है।
मुख्यअतिथि के रूप में स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने फीता काट कर निजी एवं सरकारी बस को हरि झंडी दिखा कर बस का संचालन किया।
स्याना में बस स्टैंड ना होने से बस के संचालन से आय दिन लगने वाले जाम से क्षेत्र की जनता को मिलेगी राहत।
विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के साथ उपजिला अधिकारी, स्याना गजेंद्र सिंह सीओ प्रखर पांडे, स्याना कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा तथा स्याना भाजपा के सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्रथित है।