Tuesday, June 3, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशफिर बुलंद हुई डिबाई क्षेत्र को औद्योगिक नगरी बनाने की मांग।

फिर बुलंद हुई डिबाई क्षेत्र को औद्योगिक नगरी बनाने की मांग।

फिर बुलंद हुई डिबाई क्षेत्र को औद्योगिक नगरी बनाने की मांग।
धर्मेंद्र लोधी की रिपोर्ट 
डिबाई। एक बार फिर बुलंद हुई डिबाई क्षेत्र को औद्योगिक नगरी बनाने की मांग लेकिन कार्यक्रम में किसी भी जनप्रतिनिधि का न पहुंचना पूरे कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बना रहा गौरतलब है कि लगभग चार वर्ष पहले डिबाई क्षेत्र के एक समाज सेवी के पी वर्मा ने डिबाई क्षेत्र को औद्योगिक नगरी बनवाने के लिए एक मुहिम छेड़ी थी।और वही एक छोटी सी मुहिम आज एक विशाल रूप ले चुकी है।जिसका जीता जागता गवाह बना डिबाई क्षेत्र का गंगा पब्लिक स्कूल
गंगा पब्लिक स्कूल में जनपद बुलंदशहर के अलावा अन्य जनपदों से आए सैकड़ो लोगों ने एक साथ अपनी आवाज बुलंद कर डिबाई क्षेत्र को औद्योगिक नगरी बनाने की मांग बुलंद की डिबाई क्षेत्र के युवा समाज सेवी कृष्णा लोधी राष्ट्रवादी ने मंच से कहा कि आजादी के बाद से डिबाई क्षेत्र स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है जबकि डिबाई क्षेत्र को एनसीआर का तमगा मिला हुआ है जो एक मजाक बनकर रह गया है।और वहीं कार्यक्रम में बहजोई से पधारे नरेंद्र कुमार बार्ष्णेय ने मंच से अपने सम्बोधन में कहा कि हर क्षेत्र के विकास के लिए जनता से ज्यादा वहां के सांसद और विधायकों का सहयोग सराहनीय होता है।
इस दौरान केपी सिंह(पूर्व आईजी)जीतेन्द्र कुमार गांधी,नरेश लोधी प्रधान,नीरज कुमार प्रधान,वीरपाल सिंह प्रधान,भूप्रकाश निर्भय प्रधान,एस पी सिंह एडवोकेट, भुवनेश मथूरिया,अजय लोधी,कुमुद किशोर भारतीय,सुम्मेर सिंह लोधी,डाक्टर गजेन्द्र पाल सिंह,रवि सिन्हा,कोमल प्रसाद आदि के अलावा क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन महेश चन्द्र गुप्ता ने किया।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img