Tuesday, June 3, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशप्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसओ वरुण

प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसओ वरुण

प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसओ वरुण

कासिम अहमद औरंगाबाद संवाददाता 
औरंगाबाद। नगर की कस्बा चौकी परिसर में बकरीद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसओ वरुण शर्मा ने दोनों समुदायों से त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की।
रविवार की दोपहर नगर की पुलिस चौकी में बकरीद त्योहार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष वरुण शर्मा ने लोगो से शांति व सद्भाव के माहौल से त्योहार मनाने की अपील की। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने का निर्देश दिये। एसओ ने कहा कि कोई नई परंपरा न डालें। नमाज सड़क पर नहीं होगी, बल्कि ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही पढ़ें। कुर्बानी निर्धारित बंद जगह में करें। मलबा, खून और निष्प्रयोज्य अंग नाले-नालियों में न डालें। इन्हें सुरक्षित गड्ढे में दफनाएं। त्योहार पर असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुनेंद्र कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर, चैयेरमेन पिता अब्दुल्ला कुरैशी, सपा जिला सचिव शहाजुद्दीन उर्फ भूरा मेवाती,नौबतपुर प्रधान ग्यासुद्दीन, बालका प्रधान चांद मियां, हेमंत गुप्ता, नईम कुरैशी,सैयद जैद अली, श्याम लाल लोधी, दिनेश कौशिक आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img