Monday, June 2, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशकनिका व अमृता ने किया विद्यालय का नाम रोशन

कनिका व अमृता ने किया विद्यालय का नाम रोशन

कनिका व अमृता ने किया विद्यालय का नाम रोशन

प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा हैं दोनों

 दैनिक जन सागर टुडे से गगन बसल की रिपोर्ट 
जहांगीराबाद। नगर के आहार रोड पर स्थित प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय की कक्षा 10 में पढ़ने वाली कनिका शर्मा व कक्षा 12 की अमृता अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अव्वल रही। शनिवार को दोनों छात्राओं के इस प्रदर्शन पर विद्यालय प्रशासन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। आयोजित सम्मान समारोह में नगर की नर-नारायण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। संस्था के संरक्षक नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डी. के. गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. अशोक वार्ष्णेय व संस्था के सचिव राजीव अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शनिवार की सुबह विद्यालय में आयोजित समारोह में दोनों मेधावी छात्राओं को माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया जिसके बाद दोनों छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर के साथ सामान्य ज्ञान की पुस्तक व प्रशस्ति पत्र दिया गया। छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img