Monday, June 2, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशएसडीएम ने बकरीद ईद से पहले कुर्बानी देने वाले स्थानों का किया...

एसडीएम ने बकरीद ईद से पहले कुर्बानी देने वाले स्थानों का किया निरीक्षण दिए सख्त निर्देश।

एसडीएम ने बकरीद ईद से पहले कुर्बानी देने वाले स्थानों का किया निरीक्षण दिए सख्त निर्देश।

खुले स्थानों पर कुर्बानी न करें और गंदगी न होने दें: उपजिलाधिकारी

डीके निगम
शिकारपुर। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज पुलिस बल की मौजूदगी में बड़े शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई उसके बाद नगर में एसडीएम दीपक कुमार पाल के साथ नगर पालिका ईओ नीतू सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्दगीराम ने बकरा ईद को लेकर नगर के अलग-अलग स्थानों पर कुर्बानी करने के स्थानों की जांच पड़ताल की।
एसडीएम ने कहा ईद-उल-अजहा के दौरान खुली जगह पर कोई कुर्बानी नहीं करेगा। सुरक्षा और स्वच्छता के लिए कुर्बानी तय की गई जगहों पर ही की जानी चाहिए तथा कुछ मामलों में प्रशासन ने खुले में कुर्बानी न करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जगह जगह गंदगी न फैलाएं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदगीराम ने कहा ईद-उल-अजहा की कुर्बानी तय की गई जगहों पर ही की जानी चाहिए, जो आमतौर पर मस्जिदों या धार्मिक संस्थानों के पास होती हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा कुर्बानी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए जाते हैं, ताकि लोगों को सुरक्षित और निर्बाध रूप से कुर्बानी दी जा सके।
ईद पर तहसील प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईओ नीतू सिंह ने बताया है कि उस दिन नगर में साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं और नगर पालिका द्वारा कूड़े की गाड़ी पूरे दिन घूमेगी उसमें अपने घरों का कूड़ा करकट डालें।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img