Monday, May 19, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजयमाला से पहले संदिग्ध परिस्थितियों में दुल्हन की मौत मचा हड़कंप।

जयमाला से पहले संदिग्ध परिस्थितियों में दुल्हन की मौत मचा हड़कंप।

जयमाला से पहले संदिग्ध परिस्थितियों में दुल्हन की मौत मचा हड़कंप।

– बिना दुल्हन के बैरंग लौटी बारात, शादी की खुशियां बदली मातम में दुल्हन की मौत से पसरा सन्नाटा।

– डोली की जगह दुल्हन की उठी अर्थी

– गांव में लोगों की जुबान पर तरह-तरह की चर्चा।

डीके निगम

बुलंदशहर/छतारी/ शादी समारोह के दौरान जयमाला से पहले दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की रात गांव कमौना से बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। शादी समारोह के दौरान दुल्हन की मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

छतारी के गांव कमौना निवासी बनवारी लाल की बेटी की शादी थी। बारात शिकारपुर के गांव डड़ुआ मुस्तफाबाद निवासी टिंकू पुत्र चुन्नीलाल के यहां से आई थी। गांव में बारात का स्वजनों सहित ग्रामीणों ने खुशी-खुशी स्वागत किया। बारात चढ़त के बाद बारातियों को खाना खिलाया गया। जयमाला कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी कि उसी दौरान अचानक से दुल्हन के पेट में दर्द होने पर स्वजनों ने उसे अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में उपचार शुरू के दौरान दुल्हन की अचानक मौत हो गई। दुल्हन की मौत की सूचना के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से दोनों गांवों के परिवारों में शोक लहर दौड़ गई जहां दुल्हन की मौत हो जाने के बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। दुल्हन की मौत का मामला गांव के साथ-साथ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दुल्हन सोनम की मौत की सूचना डॉक्टरों द्वारा अलीगढ़ पुलिस को दी गई जहां अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया वहीं मृतक सोनम के परिजनों ने रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर कर दिया है वैसे इस घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई है। उधर इस संबंध में छतारी थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया है कि दुल्हन की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। स्वजनों की शिकायत मिलने पर कार्रवाही की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img