कार ने मारी बाइक सवारों में जोरदार टक्कर एक घायल एक की मौत
बुलंदशहर अहार क्षेत्र में एक युवक अपने चचेरे भाई के साथ बाइक द्वारा अपनी मां की अस्थियां मां अवंतिका देवी गंगा घाट पर गंगा में विसर्जित कर अपने घर वापस लौट रहे थे जैसे ही दोपहर के समय अवंतिका देवी चौराहे पर पहुंचे सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भिजवाया। वहां चिकित्सको ने विक्रम सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह उम्र करीब 23 साल निवासी पाली आनंद गढ़ी थाना नरसेना को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि शुक्रवार को मृतक की ताई की गांव में घर पर मौत हो गई थी।उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में किया गया था। वह दोनों युवक ताई की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर घर लौट रहे थे। गांव पाली आनंदगढ़ी में ताई के बाद भतीजे की मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।