Wednesday, June 18, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRजिला कार्यालय पर  मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष...

जिला कार्यालय पर  मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा  का पदग्रहण समारोह

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया व सांसद डॉ. महेश शर्मा के साथ शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी

गौतमबुद्ध नगर-
भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर 45 वाँ पार्टी स्थापना दिवस और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा  का पदग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया स्थापना दिवस  के लिये कार्यालय परिसर भवन को भव्य रूप से सजाया गया ! कार्यालय पर सर्व प्रथम हवन यज्ञ पूजन के साथ शुरुआत हुई और कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी कर जश्न मनाया ! कार्यक्रम  में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री   डॉक्टर महेश शर्मा  एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष  सतेन्द्र शिसोदिया  दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर  ज़ेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह  एमएलसी  श्रीचन्द शर्मा , एमएलसी  नरेन्द्र सिंह भाटी  क्षेत्रीय महामंत्री  हरीश ठाकुर  जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ,नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित  गरिमायीं उपस्थिति में जिलाध्यक्ष  अभिषेक शर्मा ने पदग्रहण किया !
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा  ने पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बताया कि पार्टी के 45 वर्ष बेमिसाल रहे है पार्टी की स्थापना छः अप्रैल 1980 को हुई !आज भाजपा भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है संसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व के मामले के साथ प्राथमिक सदस्यता में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ! सांसद डॉ. महेश शर्मा के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के पदग्रहण पर बधाई देते हुए कहा पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने नौजवान ऊर्जावान और सबको साथ चलने वाले को बागडोर दी है निश्चित ही संगठन और मजबूत होगा । क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया  ने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर छः अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष  अटल बिहारी वाजपेयी जी बने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है 1984 में लोकसभा में पार्टी की दो लोकसभा सीट आईं थी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है !
दादरी विधायक तेजपाल नागर  ने सभी कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा  को पार्टी स्थापना के लिए बधाई दी !ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह  ने कहा भाजपा पार्टी ही सबका विकास सबका साथ सबके विश्वास के कार्य करती है और उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के कार्यकाल में संगठन और मज़बूत होगा एसी मंगलकामनाएं के साथ बधाई दी ! एमएलसी  श्रीचन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा वाली राष्ट्रीय पार्टी है पार्टी की विचारधारा जनसंघ के समय से जो सपना हमारे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय एकात्म मानववाद का रास्ता दिखाया उनको अटल जी अडवाणी जी लेकर आगे बढ़े प्रधानमंत्री मान्य नरेन्द्र मोदी जी देश में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचे उसके लिये कार्य कर रहे है ! जिलाध्यक्ष  अभिषेक शर्मा  ने आये हुए सभी जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा जो पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मुझपर जिलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को  साथ लेकर पार्टी संगठन के मज़बूती के लिए सेवा समर्पण से कार्य करूँगा ! इस अवसर पर मुख्यरूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर , क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स ,जिला पंचायत सदस्य  देवा भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, गजेन्द्र मावी, जिला महामंत्री  दीपक भारद्वाज ,मनोज गर्ग ,धर्मेन्द्र कोरी , मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ,युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सतेन्द्र अवाना, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर ,सेवानंद शर्मा ,पवन रावल ,राकेश राणा पवन नागर वीरेन्द्र भाटी अरुण प्रधान अमन कौशिक जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी इंदर नागर युवा मोर्चा अध्यक्ष  राज नागर ओमकार भाटी रवि जिन्दल कपिल गुर्जर, अर्पित तिवारी, पंकज शर्मा, धर्मेन्द्र भाटी, राजीव सिंघल मनोज प्रधान, सतीश गुलिया, संजय भाटी, अशोक रावल, विजय रावल ,महेश शर्मा, पंकज रावल, पवन त्यागी, देवेन्द्र त्यागी ,नीतीश भाटी, बबलू गुर्जर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम के मोके पर उपस्थित रहे !
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img