Wednesday, June 18, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशगाजीपुरगाजीपुर: गोपीनाथ पीजी कालेज में धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान...

गाजीपुर: गोपीनाथ पीजी कालेज में धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

जनसागर टुडे

गाज़ीपुर- गोपीनाथ पीजी कालेज बहादुरगंज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें विज्ञान संकाय के छात्रों ने भाग लिया और साईंस के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक मॉडलों का प्रदर्शन किया, कॉलेज के विज्ञान संकाय की तरफ से अंकित राय, रवि शर्मा, सौरभ वर्मा, संतोष गुप्ता, सोनू कुशवाहा आदि द्वारा डॉक्टर सी वी रमन जी को समर्पित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनिल त्रिपाठी ने दीप जलकार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनिल त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 की थीम “विकास भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना” है, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को देश के विकास में वैज्ञानिकों के योगदान को चिह्नित करने और इसे पहचानने के लिए मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस दिन 1928 में भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की जिसे रमन प्रभाव कहा जाता है। यह दिन रमन प्रभाव की खोज को समर्पित है। सी वी रमन को उनके काम के लिए 1930 में भौतिकी में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक शिवम त्रिपाठी ने छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों को देखते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। कालेज प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे कल का भविष्य हैं और भारत के निर्माण में इनका अहम योगदान होगा। इनके माडल विकसित भारत को दर्शा रहे हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर्यावरण व रैन वाटर पर बनायी गयी प्रदर्शनी को द्वितीय स्थान पर्यावरण संरक्षण और वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट प्रदर्शनी को तृतीय स्थान वाटर संरक्षण और इकोनेकसेस प्रदर्शनी को दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कासिमाबाद मनोज गुप्ता, शुभांशु मिश्रा, डॉ अशोक राय, संजय तिवारी व समस्त महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ गिरिश चंद्र ने किया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img