Monday, June 30, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRगाजियाबादक्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 116 वी जयंती पर कांग्रेस महानगर के पदाधिकारियों...

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 116 वी जयंती पर कांग्रेस महानगर के पदाधिकारियों ने किया याद

जनसागर टुडे संवाददाता : नरेश सिंघानिया

गाजियाबाद : महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग में महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद जी की (116 बी) जयंती पर कांग्रेसियों ने देश की आजादी में योगदान में याद किया कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकेश चौधरी अध्यक्ष महानगर कांग्रेस ने की संचालन वीके अग्निहोत्री पूर्व अध्यक्ष ने किया । इस अवसर पर सतीश त्यागी सदस्य एआईसीसी ने कहा चंद्रशेखर आजाद उपनिवेशवाद और संप्रदायता के खिलाफ थे वे मृत्य पर्यंत तक मातृभूमि को मुक्त के लिए संघर्ष करते रहे बी के अभिनेत्री ने कहां की क्रांतिकारी ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया । लोकेश चौधरी महानगर अध्यक्ष ने कहा कि देश विरोधी शक्तियों के खिलाफ क्रांतिकारी संघर्ष करते रहे बे शक्तियां आज देश में पैर फैला रही है। संप्रदायिकता से आज भी देश में एकता व अखंडता के खतरा है।कार्यक्रम में बाबूराम शर्मा ,जाकिर अली सैफी पार्षद, संजीव शर्मा, हाजी लियाकत , सुरेंद्र शर्मा, पार्षद विजय गोयल, मोहम्मद कासिम, श्री चंद्र दिवाकर, विनोद शर्मा, पुष्पेंद्र चौधरी, अशोक कुमार, अश्विनी त्यागी, विमल मेहता, राधेश्याम, बिल्लू कुलभूषण, सुरेंद्र शर्मा, निजामुद्दीन, आदि( कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया)

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img