Friday, July 4, 2025
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनोएडानोएडा प्राधिकरण ने की ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना

नोएडा प्राधिकरण ने की ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना

जनसागर टुडे : धीरेन्द्र अवाना

नोएडा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप से उत्पन्न हुयी ऑक्सीजन की समस्या से पूरा जिला परेशान है।लोगों की परेशानी को देखते हुये नोएडा प्राधिकरण ने ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की है। आपको बता दे कि पूरे जिले में ऑक्सीजन के लिए आपा धापी मची हुयी है।

जिसको देखते हुये नोएडा प्राधिकरण ने जिले में होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की है।जिसकी वजह से सैक्टरों और गावों में रहने वाले लोगों को अब कही ऑक्सीजन के सिलेंडरों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।इसके लिए शहर में 10 केंद्र बनाए गए हैं।

नोएडा प्राधिकरण पांच लीटर क्षमता के सिलेंडर भरवाकर लोगों को देगा।नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक पी.के. कौशिक ने बताया कि अडाणी ग्रुप की ओर से दिए गए पांच लीटर क्षमता के 100 सिलेंडर का उपयोग किया जाएगा।पूरा शहर 10 सर्किल क्षेत्र में बंटा हुआ है। ऐसे में हर वर्क सर्किल के जरिए जरूरतमंद लोगों को 10-10 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

लोगों को चिन्हित केंद्र से सिलेंडर मिलने शुरू हो जाएंगे।जरूरतमंद लोग न्यूनतम सिक्योरिटी मनी 2500 व रिफिलिंग शुल्क 200 रुपये जमा कर सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।खाली सिलेंडर वापस करने पर सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी।

इन सामुदायिक केंद्रो पर मिलेंगे सिलेंडर

झुंडपुरा : राहुल – 8076645695
मोरना : शेखर चौहान 7042978910
होशियारपुर : सुभाष चंद्र – 9818156025
सेक्टर 62 : सौरभ- 9999997419
पर्थला खंजरपुर : हीरा लाल- 9818874481
ककराला ख्वासपुर : एस.बी. मौर्य – 9582798364
शाहदरा : धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा – 9205691592
सेक्टर 135 : भगवत भाटी – 9971732652
झट्टा : स्वदेश रंजन – 9205691412
सेक्टर 34 : स्टोर नियर मानस अस्पताल – हिमांक कटारिया- 9990111467

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img